Breaking News

नौसेना दिवस पर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित, शहीद वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की जिला इकाई द्वारा बुधवार को कचहरी स्थित प्रधान कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने नौ सेना दिवस धूमधाम से मनाया। और 90 वर्षीय सेवानिवृत्त नौ सैनिक सीपीओ नरेंद्र जोशी और 1971 युद्ध में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सेवानिवृत्त कंमाडर हीरा सिंह सांगा को सम्मानित किया गया।

इस दौरान 1971 के भारत पाक युद्ध में शहीद हुए नौ सेना के सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लीग के अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी ने भारतीय नौ सेना के इतिहास की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए आज के परिप्रेक्ष्य में नौ सेना की चुनौतियों के बारे में बताया।

कार्यक्रम में रिटायर्ड सूबेदार पूरन चंद्र लोहनी, पीसी तिवारी, एमसी वर्मा, पूरन चंद्र, एनसी जोशी, जेएन वर्मा, आनंद सिंह बिष्ट, आशीष वर्मा, पूरन सिंह ऐरी, मोहन सिंह अल्मियां, नरेंद्र सिंह, आरएस शाही, सुधीर कुमार, दीपक कुमार समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Check Also

Breaking news

अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग: नदी में डूबने से युवक की मौत, शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी पुलिस

  अल्मोड़ा: सोमेश्वर क्षेत्र के मनान में एक युवक नदी में डूब गया। नदी से …