अल्मोड़ा। जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। जिसे दुरस्त करने में सरकार नाकाम साबित हुई है।
विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वह लंबे समय से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की धामी सरकार नौकरशाही के दवाब में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस बेरीनाग की एक युवती अपने भाई के शव को टैक्सी की छत में लाने को मजबूर हुई हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में धामी सरकार की नाकामी का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता हैं। जो कि संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को पार कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का मुद्दा कांग्रेस पार्टी सदन में पुरजोर तरीके से उठायेगी।
जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से बाहर हो चुकी है। लेकिन सरकार इस मामले में थोड़ा भी गम्भीर नहीं हैं। अगर शीघ्र ही जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी स्वास्थ्य मंत्री का घेराव व चरणबद्ध आन्दोलन करने को बाध्य होगी।
प्रदर्शन में आनंद बगडवाल, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, नतारा चन्द्र जोशी, मनोज सनवाल, पूरन रौतेला, देवेन्द्र बिष्ट, पारितोष जोशी, अम्बीराम, भुवन अधिकारी, एन डी पाण्डेय, अरविन्द रौतेला, निजाम कुरैशी, रोहन आर्या, बाला रावत, दीपेश काण्डपाल, देव मिश्रा, जगदीश तिवारी, कमल मेहता, नेन सिंह, दिनेश पिल्खवाल, मनोज बिष्ट, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, विनोद वैष्णव, प्रदीप बिष्ट, वैभव पाण्डेय, राजू कनवाल, नवल बिष्ट, शंशाक बिष्ट, संजू सिंह, भानु बिष्ट, सूरज वाणी, चन्द्र कुमार सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News