अल्मोड़ा। यहां लोअर माल रोड स्थित फर्नीचर के गोदाम में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। बाद में फायर सर्विस की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, गोंविद सिंह की जलाल बैंड से आगे फर्नीचर की दुकान हैं। दुकान के ठीक सामने वर्कशॉप है। रात को करीब 12 बजे वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। जिसके बाद वहां आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। फायर सर्विस टीम ने मौके पर पहुंचकर दमकल के तीन वाहनों से कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वर्कशॉप में रखी कीमती लकड़ियां व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
India Bharat News Latest Online Breaking News