Breaking News
nikay chunav

बिग ब्रेकिंग:: उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए आरक्षण घोषित, देखें लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के तहत शहरी विकास विभाग ने 11 नगर निगमों के नगर प्रमुख पदों पर आरक्षण की सूची जारी की है। यह सूची उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 और अन्य संबंधित नियमों के तहत प्रस्तावित की गई है। इस अधिसूचना का उद्देश्य विभिन्न वर्गों को नगर निगमों में प्रतिनिधित्व देना है। जिलाधिकारी शनिवार को वार्ड आरक्षण के प्रस्ताव तैयार कराएंगे और 15 दिसंबर को इसकी अनंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।

निकाय चुनावों की तैयारी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही, उसको देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा कि राज्य निर्वाचन आयोग दिसंबर के आखिरी सप्ताह में आचार संहिता लागू कर देगा। जनवरी के दूसरे से तीसरे सप्ताह के बीच निकाय चुनाव होने का अनुमान है।

नगर निगम, देहरादून: अनारक्षित
नगर निगम, ऋषिकेश: अनुसूचित जाति
नगर निगम, हरिद्वार: अन्य पिछड़ी जाति (महिला)
नगर निगम, रुड़की: महिला
नगर निगम, कोटद्वार: अनारक्षित
नगर निगम, श्रीनगर: अनारक्षित
नगर निगम रुद्रपुर: अनारक्षित
नगर निगम, काशीपुर: अनारक्षित
नगर निगम, हल्द्वानी: अन्य पिछड़ी जाति
नगर निगम, पिथौरागढ़: महिला
नगर निगम, अल्मोड़ा: महिला

 

नगरपालिका परिषद की लिस्ट

नगर पंचायतों की लिस्ट

 

Check Also

पंचायत चुनाव 2025:: पहले चरण के चुनाव की वोटिंग कल, अल्मोड़ा में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन तैयार

जिले में 1382 पदों पर होगा चुनाव, 3837 उम्मीदवार चुनावी मैदान में पहले चरण में …

preload imagepreload image
04:18