Breaking News
bjp logo

Nikay chunav 2024:: अल्मोड़ा में दलबदल से गरमाई सियासत, BJP जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के लिए कह दी यह बड़ी बात

अल्मोड़ा। निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही अब दलबदल का सिलसिला भी चल निकला है। अल्मोड़ा में मेयर पद पर टिकट पाने की जुगत में जुटे दावेदारों के पाला बदलने से सियासी पारा बढ़ गया है।

मेयर पद के दावेदार भैरव गोस्वामी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने जारी एक प्रेस बयान में कहा, कांग्रेस द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है कि भैरव गोस्वामी को पार्टी में शामिल कर कांग्रेस ने भाजपा में सेंधमारी की है, वह पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने कहा कि भैरव गोस्वामी न ही पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और न ही पार्टी के किसी पद में है।

जिलाध्यक्ष बहुगुणा ने कहा कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले ही अपनी हार मान ली है उनके नेता बुरी तरह घबराए हुए हैं। उन्होंने भैरव गोस्वामी के भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले के कांग्रेस के बयान को हास्यास्पद बताया है। उन्होंने कहा कांग्रेस के पास जमीनी कार्यकर्ता का कोई वजूद ही नहीं है जिसे वह पार्टी का प्रत्याशी के रुप मे चुनाव लड़ा सके। भाजपा में प्रत्याशियों की कोई कमी नहीं हैं और भाजपा अपने जमीनी कार्यकर्ता को ही चुनाव लड़ाएगी।

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता व नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति भाजपा के संपर्क में हैं जल्द ही उन्हें भी भाजपा में शामिल कराया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार नगर निगम में भाजपा का मेयर व सभी पार्षद जीतकर इतिहास बनायेंगे।

Check Also

Breaking news

बड़ी खबर:: CM धामी का बड़ा एक्शन, होमगार्ड्स विभाग में भर्ती घोटाला मामले में इस अफसर को किया सस्पेंड

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद …