Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा में रूठों को मनाने में कामयाब हुई BJP, बागी नेताओं ने क्या कहा? जानिए

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेयर सीट पर भाजपा आखिरकार रूठों को मनाने में कामयाब हुई है। टिकट कटने से नाराज चल रहे मनोज वर्मा और विनोद गिरी गोस्वामी अब मनमुटाव दूर कर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय वर्मा के प्रचार में कूद गए हैं। भाजपा चुनाव कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने पुष्प गुच्छ देकर दोनों पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत किया।

दरअसल, भाजपा नेता मनोज वर्मा व विनोद गिरी गोस्वामी ने मेयर के लिए भाजपा से दावेदारी की थी। लेकिन भाजपा से अजय वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। जिसके बाद दोनों नेताओं ने बगावती तेवर दिखाते हुए अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन कराकर निर्दलीय ताल ठोक दी थी। लेकिन विनोद गिरी गोस्वामी को चुनाव लड़ने से पहले ही झटका लग गया था। तीन बच्चों के नियम में उनका नामांकन रद्द हो गया था।

अब मनोज वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया है। मनोज वर्मा ने कहा कि भाजपा से ​वें पिछले 40 साल से जुड़े है। काफी चिंतन मनन के बाद उन्होंने अपना नामांकन वापस लिया है, अब वें अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में काम करेंगे।

जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने पार्टी हित को देखते हुए मनोज वर्मा ने अपना नामांकन वापस लिया है। उन्होंने दावा किया है कि महापौर के चुनाव में बंपर व रिकॉर्ड मतों से भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी।

यहां भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा, जिला महामंत्री धमेंद्र बिष्ट, रवि रौतेला, कुंदन लटवाल, दर्शन रावत, कैलाश गुरुरानी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, गिरीश खोलिया, दीपक वर्मा, प्रेम लटवाल, संजय बिष्ट, एके सिकंदर पवार, विनीत बिष्ट, आनंद कनवाल, कविता साह, तुलसी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

प्रतीकात्मक फोटो

अल्मोड़ा में भारी बारिश के चलते कल स्कूलों में अवकाश घोषित, आदेश जारी

अल्मोड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार छह अगस्त को अल्मोड़ा में …

preload imagepreload image
01:48