अल्मोड़ा। महापुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिलेभर में कई कार्यक्रम हुए। नगर के रामकृष्ण कुटीर में राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी तुरियानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसपी देवेंद्र पींचा और कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर व स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मंगल आरती, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन, पूजा, भजन व अन्य कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जरूरतमंद व असहाय लोगों को कंबल, कपड़े, राशन किट और स्कूली बच्चों को स्वेटर व पाठय सामग्री वितरित की गई।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के त्यागमयी, ओजस्वी विचारों से पूरा विश्व प्रभावित ही नहीं हुआ बल्कि उनके विचारों ने दुनिया को आदर्श जीवन का रास्ता भी दिखाया। उन्होंने नई पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद को आदर्श रूप में आत्मसात करने का आह्वान किया।
BJYM ने लगाया रक्तदान शिविर
अल्मोड़ा। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपललक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा ने कहा भाजयुमो प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। साथ ही जरूरतमंदों को समय समय में रक्त उपलब्ध करवाया जाता है।
यहां जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, अमित साह, दर्शन रावत, संजय बिष्ट, राजेंद्र जोशी, अर्जुन सिंह, देवेश बिष्ट, अभिषेक जोशी, दिशांत पवार, पारस कांडपाल, पीयूष टम्टा, मोहित बिष्ट, पंकज बोरा, हर्षवर्धन तिवारी, कुंदन बिष्ट, विनोद मेहता, राहुल बिष्ट, प्रेम डालाकोटी आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News