Breaking News
Oplus_131072

Almora:: निर्विरोध पार्षद बनें मुकेश कुमार डैनी ने थामा कांग्रेस का हाथ, कई अन्य लोगों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की

 

 

अल्मोड़ा: नगर निगम के पहले निर्विरोध पार्षद बनने वाले मुकेश कुमार डैनी ने बुधवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। यहां चौघानपाटा स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष कार्यालय में विधायक मनोज तिवारी और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

मुकेश कुमार ने कहा कि स्थानीय विधायक और जिला अध्यक्ष से व्यक्तिगत संबंध और पार्टी की कमजोर तबके के साथ मजबूती से खड़े होने की नीति पर आस्था जताते हुए वें कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी से उनके काफी पुराने संबंध रहे हैं, उनके लिए वो पूरी ताकत से काम करेंगे।

यहां कांग्रेस नेता दीप डांगी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, दानिश खान, हीरा लाल, हेम सती, देवेन्द्र सिंह धोनी, बाल विक्रम सिंह, विक्रम बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

 

इसके अलावा बुधवार को कांग्रेस के चुनाव कार्यायल में सुनील वाल्मीकि, दीपक महर, बादल वाल्मीकि ने कई समर्थकों के साथ ली कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की मौजूदगी में इन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि कांग्रेस भारत की सबसे पुरानी पार्टी है जिसने भारत की आजादी की लड़ाई लड़ी। नगर में कांग्रेस बहुत मजबूत स्थिति में है और 23 जनवरी को होने वाले चुनाव में मेयर की सीट कांग्रेस की झोली में जाएगी।

 

Check Also

Breaking news

अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग: नदी में डूबने से युवक की मौत, शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी पुलिस

  अल्मोड़ा: सोमेश्वर क्षेत्र के मनान में एक युवक नदी में डूब गया। नदी से …