Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा मेयर की जंग: कांग्रेस-बीजेपी ने किया जीत का दावा, कल खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

अल्मोड़ा। नगर निगम में मेयर की सीट के लिए पहली बार हुए चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी जीत का दावा कर रही है। नगर के मतदाताओं ने किस प्रत्याशी पर अपना विश्वास जताया है और मेयर का ताज किसके सिर सजेगा यह 25 जनवरी यानि कल दोपहर तक तय हो जाएगा। शनिवार को मेयर और 40 वार्डों से चुनाव लड़ रहे 151 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मेयर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी बंपर वोटों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन उन्होंने नगर के कई ​बूथों का भ्रमण किया। सभी बूथों पर कांग्रेस के पक्ष में साफ तौर पर माहौल देखा गया।

 

 

जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि भाजपा सरकार की कुनीतियों व बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त लोगों ने इस चुनाव में अपने मत से भाजपा सरकार को जवाब दिया है। जिसका परिणाम अगले कुछ घंटों में साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भैरव गोस्वामी हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते आए हैं। एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी अच्छी छवि है। वह हमेशा जनसेवा पर विश्वास रखते है। जनता उन्हें मेयर के रूप में देखना चाहती है।

निकाय चुनाव के बाद राजनीतिक दलों समेत अन्य सभी प्रत्याशी शुक्रवार को गुणा भाग करने में जुटे रहें। चुनाव कार्यालय में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रत्याशी अजय वर्मा ने सभी बूथों पर मतदान की जानकारी ली और मतदान के आंकड़ों को लेकर चर्चा की। मेयर सीट समेत पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की जीत हार का गुणा भाग किया गया।

 

 

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि अल्मोड़ा में भाजपा मेयर की सीट एक बड़े अंतर से जीतने जा रही है। साथ ही पार्षद के पदों पर भी भाजपा की जीत होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने दावा करते हुए कहा कि मेयर सीट पर भाजपा की जीत सौ फीसदी तय है। यहां चुनाव संयोजक कैलाश गुरुरानी, जिला महामंत्री ललित दोसाद, मनोज जोशी, प्रेम लटवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

जनगणना की तारीखों का ऐलान, उत्तराखंड के साथ चार राज्यों से होगा जातीय जनगणना का शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: केंद्र सरकार देश में जाति जनगणना की तारीखों का ऐलान कर …

preload imagepreload image
00:51