अल्मोड़ा। द्वाराहाट नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी संगीता आर्या ने जीत दर्ज कर भाजपा को करारी शिकस्त दी है। उन्हें 56 प्रतिशत से अधिक मत मिले। जबकि सत्ताधारी भाजपा को करीब 33 प्रतिशत मतों से संतोष करना पडा।
यह सीट महिला एससी के लिए आरक्षित थी। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से संगीता आर्या, भाजपा से लक्ष्मी आर्या, यूकेडी से सुशीला आर्या और निर्दलीय भागीरथी देवी व कविता आर्या मैदान में थीं। कांग्रेस प्रत्याशी संगीता आर्या ने लक्ष्मी आर्या को 342 मतों से हराया। काग्रेंस की संगीता आर्या को 813 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी आर्या को 471 मत मिले। यूकेडी की सुशीला आर्या को 18, निर्दलीय कविता देवी को 35 तथा भागीरथी देवी को 73 मत मिले। जबकि पांच लोगों ने नोटा को वोट किया और 31 मत रद्द हुए।
साथ ही चार वार्डों में हाट वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन कुमार साह ने पंचकोणीय मुकाबले में ललित मठपाल को 15 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। निरंजन कुमार साह को 80 व ललित मठपाल को 65 मत मिले। जबकि कैलाश मठपाल को 10, दर्शन कुमार साह को 52 मत, हेमा साह को 54 तथा नोटा को 3 मत पडे।
शीतलापुष्कर वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी हेम चन्द्र मठपाल ने नरेंद्र लाल साह को 97 मतों से हराया। हेम चन्द्र मठपाल को 167 मत मिले जबकि नरेन्द्र लाल साह को 70 तथा अनिल कुमार साह को 34 मत मिले वही नोटा को एक मत पडा।
बाजार वार्ड से आमने सामने की टक्कर में निर्दलीय रेखा देवी ने दीपा साह को 26 मतों से पराजित किया। जिसमें रेखा देवी को 176 मत मिले तथा दीपा साह को 150 मत मिले। 4 मत नोटा को पडे। विद्यापुर कनार वार्ड में निर्दलीय नीतू देवी विजयी हुई। उन्होंने दीपिका को 19 मतों से पराजित किया। नीतू को 194 मत दीपिका को 175 पूनम को 69 वैशाली को 112 मत मिले। तथा दो मत नोटा में पड़े।