Breaking News
Oplus_131072

निकाय चुनाव में BJP का जलवा, अजय वर्मा ने पहले से आखिरी राउंड तक बनाएं रखी बढ़त, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा ने पहले राउंड की मतगणना से अपनी बढ़त बनाए रखी। जो आखिरी राउंड तक कायम रही। उन्होंने पहली बार नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज कर भाजपा व खुद के लिए एक इतिहास रच दिया।

जीआईसी में बनाए गए मतगणना केंद्र में सुबह सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा को 13, कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी को 8 मत प्राप्त हुए। जबकि 3 मत रद्द हुए और एक मत नोटा को गया।

मतगणना के लिए 10 टेबल लगाई गई थी। जिसमें पहले से आखिरी चौथे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बरकरार रखी। पहले राउंड में भाजपा को 2487 मत तथा कांग्रेस को 1684 मत प्राप्त हुए। इस राउंड में भाजपा कांग्रेस से 805 मत आगे रही। दूसरे राउंड में भाजपा को 2429 तो कांग्रेस को 1300 वोट मिले। इस राउंड में भी भाजपा ने बढ़त बनाते हुए कांग्रेस को 1933 मतों की लीड दे दी थी।

तीसरे राउंड में भाजपा को 1894 तो कांग्रेस को 1353 वोट मिले। जिसके बाद भाजपा व कांग्रेस में मतों का अंतर बढ़कर 2474 पहुंच गया था। वही, चौथे यानि अंतिम राउंड की मतगणना में अजय वर्मा को 2273 तथा भैरव गोस्वामी को 2293 वोट मिले।

Check Also

दिल्ली से घर आ रहा अल्मोड़ा का युवक हुआ लापता

अल्मोड़ा। दिल्ली से घर लौट रहा धौलछीना थाना क्षेत्र के थिकलना गांव का युवक लापता …

preload imagepreload image
01:04