अल्मोड़ा: पुलिस लाईन में उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी है। भर्ती प्रक्रिया में युवा उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। तथा पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने के लिए उत्सुक हैं।
शुक्रवार को भर्ती में कुल 500 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना था। जिसमें कुल 378 अभ्यर्थियों द्वारा पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया गया। जबकि 122 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें। फिजिकल टेस्ट के अन्य इवेंट पुलिस लाईन में कराए गए। और दौड़ यहां माल रोड में आयोजित की गई।
इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करते हुए 297 युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की है। जबकि 81 युवा असफल होने के बाद निराश नजर आए।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया की प्रत्येक स्पर्धाओं की वीडियोग्राफी कराकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया कराई जा रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News