अल्मोड़ा: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल और मंडल अध्यक्ष भैसियाछाना मंगल रावत का सोमवार को धौलछीना बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। इस दौरान आभार रैली भी निकाली गई।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया। सबका साथ सबका विकास के साथ 2027 में भाजपा प्रत्याशी को जीताने की बात कही। कहा कि संगठन हित में जो सही होगा उसे पूरा करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे।
मंडल अध्यक्ष मंगल रावत ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव व 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। क्षेत्र में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। पार्टी नेतृत्व ने जिन अपेक्षाओं के साथ एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी व सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी तथा संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने पार्टी हित में कार्य करने को कहा।
यहां मेयर अजय वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा, खड़क सिंह मेहरा, दीवान सिंह मेहता, धीरज नेगी, राजन सिंह राणा, पप्पू बाडी, राजेंद्र बोरा, लक्ष्मण सिंह नेगी, हरीश बनौला, भगवान सिंह, त्रिलोक सिंह, गोविंद सिंह, गोपाल मेहरा, प्रताप सिंह, बलवंत सिंह, शिवमंगल पांडेय, उपेंद्र देवड़ी, हरीश नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पनुवानौला व जागेश्वर में जिलाध्यक्ष नयाल का हुआ स्वागत
अल्मोड़ा। जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार जागेश्वर मन्दिर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने सोमवार को जागेश्वर मन्दिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान जागेश्वर मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा पनुवानौला व जागेश्वर में उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। यहां गोपाल सिंह बिष्ट, रूप सिंह, योगेश भट्ट, दिनेश गैड़ा, रवि बनौला, नरेंद आगरी, हरीश बनौला, हरीश प्रसाद, महेंद्र महरा, दयाल पांडे, हेमंत साह, बिहारी नंदन बहुगुणा, पूरन सुयाल, जीवन सिंह, रवि जोशी, बबलू अधिकारी, अमित जोशी, गुड्डू नाथ, केवल भट्ट, मुकेश भट्ट, तारा भट्ट, मनीष राणा, नीरज जोशी आदि मौजूद रहे।