Breaking News
भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

BJP कार्यालय के कार्य के लिए आपदा मद से धनराशि स्वीकृत करना दुर्भाग्यपूर्ण: भोज

अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने जिला प्रशासन द्वारा आपदा मद से भाजपा कार्यालय के कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने जिला प्रशासन पर आपदा मद के धन का दुरुप्रयोग करने और आपदा की गाइडलाइन का खुला उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

रविवार को प्रेस को जारी एक बयान में जिलाध्यक्ष भोज ने कहा जिला प्रशासन भाजपा के आगे पूरी तरह नतमस्तक हो गया है। उन्होंने कहा पिछली बरसात में जहां जिले में कई सड़कें, मार्ग, लोगों के आंगन, खेत की सुरक्षा दीवारें ध्वस्त हो गई थी। आपदा में कई विभागों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। जिले के अफसरों ने लोगों के नुकसान पर कोई मदद नहीं की। लेकिन जिस पार्टी के देश भर में करोड़ों रूपये से बने पार्टी कार्यालय है और जिस पार्टी को सबसे अधिक चंदा मिलता है जिला प्रशासन ने आपदा मद से उनके लिए लाखों रूपये स्वीकृत कर दिए। जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन के इस कदम दुर्भाग्यपूर्ण और जनता के साथ धोखा करार दिया है।

Check Also

‘साधारण महिलाएं, असाधारण अनुभव’ कार्यक्रम में संघर्षशील महिलाओं का सम्मान

  अल्मोड़ा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की महिला शाखा द्वारा …