Breaking News
Oplus_131072

राजकीय शिक्षक संघ चुनाव:: भूपाल सिंह चिलवाल बने निर्विरोध जिलाध्यक्ष, मंत्री पद पर राजू महरा ने भारी अंतर से दर्ज की जीत

जिलाध्यक्ष सहित छह पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन,  उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला और जिला मंत्री के पदों के लिए हुआ मतदान

 

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय जनपदीय अधिवेशन शनिवार को संपन्न हो गया है। इस दौरान नई कार्यकारणी के लिए हुई चुनाव में अध्यक्ष पद पर भूपाल सिंह चिलवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। जबकि जिला मंत्री पद पर राजू महरा ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है।

उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में आयोजित हुए अधिवेशन के दूसरे दिन कुल नौ पदों में से तीन पदों उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला और जिला मंत्री के लिए मतदान हुआ। इन सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जबकि अध्यक्ष समेत छह पदों पर प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की। सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। शाम साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू हुई।

उपाध्यक्ष पद पर कैलाश सिंह रावत को 556 व मदन सिंह भंडारी को 675 वोट पड़े। भंडारी ने 119 वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को हराया। उपाध्यक्ष महिला पद पर चंद्रकला वर्मा को 522 व मीनाक्षी जोशी को 703 मत पड़े। मीनाक्षी 181 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुई। जिला मंत्री पद पर राजू महरा को 754 वोट पड़े जबकि उनके प्रतिद्वंदी जीवन चंद्र तिवारी को 477 वोट मिले। राजू महरा ने अपनी प्रतिद्वंदी जीवन चंद्र तिवारी को 277 मतों के भारी अंतर से हराकर जिला मंत्री पद पर शानदार जीत दर्ज की।

इसके अलावा संगठन मंत्री पद पर जीवन सिंह नेगी, संगठन मंत्री महिला पद पर लता वर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर प्रकाश चंद्र भट्ट, संयुक्त मंत्री महिला पद पर राधा लसपाल तथा आय व्यय निरीक्षक के पद पर चंदन सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई और उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए।

चुनाव में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की भूमिका में खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग हरीश सिंह रौतेला एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी में उप शिक्षा अधिकारी भैसियाछाना प्रशांत कुमार रहे।

निर्विरोध जिलाध्यक्ष बनने के बाद भूपाल सिंह चिलवाल ने सभी शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर संगठन व शिक्षक हित में काम किया जाएगा। शिक्षकों की लंबित मांगों सहित अन्य समस्याओं के लिए विभाग व सरकार पर दबाव बनाकर उनके निस्तारण के प्रयास किए जाएंगे।

यहां निवर्तमान जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी, पूर्व मंडलीय मंत्री कैलाश डोलिया, विनोद राठौर, त्रिभुवन बिष्ट, नीतेश कांडपाल, हीरा बोरा, बृजेश डसीला, सुंदर कुंवर, राजेंद्र खड़ायत, जितेंद्र पुनेठा, पंकज जोशी, सवित जनौटी, हुकुम सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

Check Also

पंचायत चुनाव ने गांवों में पकड़ा जोर, सल्ला भाटकोट से जिपं प्रत्याशी शैलजा चम्याल का धुआंधार प्रचार

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार अंतिम चरणों में चल रहा है ऐसे में चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image
01:27