Breaking News

Almora:: विश्व पर्यावरण दिवसर पर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया, पौंधारोपण समेत विभिन्न कार्यक्रम हुए

अल्मोड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों, निकायों एवं आम नागरिकों की भागीदारी से व्यापक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं पौंधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित साइकिल रैली को मेयर अजय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खेल विभाग द्वारा आयोजित चार वर्गों में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़चढ़ भागीदारी की।

छात्र-छात्राओं ने जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों पर जागरूकता रैलियों का आयोजन किया। ननि, नपा एवं नपं के सहयोग से शहरी क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने ईवीएम वेयरहाउस परिसर में पौंधारोपण किया। मल्ला महल में सीडीओ दिवेश शाशनी ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक से मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एसडीएम संजय कुमार, डीडीओ एसके पंत, डीएसओ महेशी आर्य, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री आदि मौजूद रहे।

जिला न्यायालय परिसर में जिला जज श्रीकांत पाण्डेय ने पौंधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां परिवार न्यायालय न्यायाधीश नीना अग्रवाल, डीएलएसए सचिव शचि शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दया राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

भाजपा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गंगनाथ मंदिर परिसर में पौंधारोपण किया। यहां नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, मेयर अजय वर्मा, रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक, अमित साह मोनू, कैलाश गुरुरानी, दिनेश मठपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन केंद्र द्वारा पीएम श्री जीबी पंत राइंका खूंट में कार्यक्रम किया गया। यहां संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल, केंद्र प्रमुख डॉ आईडी भट्ट, डा. अमित बहुखंडी, डॉ आशीष पांडे, डा. सुबोध ऐरी, डा. हिमानी तिवारी आदि मौजूद रहे।

द हंस फाउंडेशन ने ताकुला ब्लाक के कलेत गांव मे सफाई अभियान चलाया। यहां ब्लॉक समन्वयक अनीता कनवाल, बसंती भंडारी, कैलाश भेटारी आदि मौजूद रहे।

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राइंका अल्मोड़ा में चालीस से अधिक पौंधो का रोपण किया गया। यहां प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट, डॉ प्रेरणा गुरुरानी, दीपक पांडे, डा ललित जलाल, डॉ जीएस रावत आदि मौजूद रहे।

रांइका डीनापानी व हरेला वन क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा पौंधारोपण किया गया। यहां वन दारोगा हरेंद्र सिंह सतवाल, रोशन कुमार, कंचन कुमार, महेंद्र प्रसाद, रेनू, वीडी पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी में पौंधारोपण अभियान चलाया गया। यहां डीआईजी सुधांशु नौटियाल सहित अन्य जवान मौजूद रहे।

राप्रावि बासोट में विश्व पर्वावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां महासचिव पर्वतीय कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन दीपक करगेती, आनन्द सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य दयाशंकर गिरी, कृपाल सिंह शीला, ठाकुर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *