Breaking News

दर्दनाक सड़क हादसा:: अल्मोड़ा खाई में गिरी कार, पूर्व सैनिक समेत दो की मौत एक घायल

अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना के जैंती चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक पूर्व सैनिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरे व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह वाहन चालक 37 वर्षीय पान सिंह बिष्ट पुत्र स्व. शिव सिंह बिष्ट, निवासी बक्सवाड़ जैंती के साथ 57 साल के पूर्व सैनिक मेहरबान सिंह करायत पुत्र स्व जगत सिंह, निवासी ग्राम सुरचौरा, जैंती और 19 साल का राहुल राय पुत्र हरीश राय, निवासी बक्सवाड़, जैंती की ओर जा रहे थे। इस बीच चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही लमगड़ा एसओ राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर तीनों को कार से बाहर निकाला गया। हादसे में चालक पान सिंह की मौके पर मौत हो गई थी और पूर्व सैनिक मेहरबान सिंह ने अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में राहुल राय गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *