Breaking News
tabadla
tabadla

बिग ब्रेकिंग:: डीएम अल्मोड़ा ने किए पटवारियों के बंपर तबादले, लंबे समय से जमे पटवारी हुए इधर से उधर

अल्मोड़ा। जिले में राजस्व उपनिरीक्षकों के बड़ी संख्या में तबादले किए गए हैं। पूर्व में सीएम धामी ने निर्देश दिए थे कि एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे हुए पटवारियों को ट्रांसफर किया जाए। सीएम के निर्देशों का अनुपालन करते हुए डीएम ने एक साथ 72 पटवारियों का ट्रांसफर किया है।

डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशासन के कार्यों में दक्षता तथा पारदर्शिता लाने के लिए एक ही स्थान पर नियमावली के विरुद्ध लंबे समय से कार्यरत पटवारियों का स्थानांतरण करने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2013 यथा संशोधित 2015 में प्रावधान है कि कोई भी राजस्व उप निरीक्षक एक ही पटवारी क्षेत्र में तीन वर्ष से अधिक समय तक तथा एक ही परगना में पांच वर्ष से अधिक समय तक निरंतर नहीं रह सकता।

डीएम ने कहा सीएम के निर्देशों, नियमावली तथा जनहित को ध्यान में रखकर ही यह स्थानांतरण किए गए हैं। ट्रांसफर नियमावली में निहित प्रावधानों के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि तबादलों से प्रशासन के कार्यों में दक्षता आएगी तथा कार्य प्रभावित नहीं होंगे।

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *