Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा:: 23 वर्षीय युवती के सीने में अचानक उठा दर्द, अस्पताल ले जाने से पहले हो गई मौत, चार माह बाद होनी थी शादी

अल्मोड़ा। जिले में एक 23 वर्षीय युवती की अचानक मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्टअटैक मान जा रहा है।युवती की चार माह बाद शादी होनी थी। इस दुखद घटना के बाद मृतका के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना के बाद व्यापार मंडल ने शोक में आधे दिन बाद बाजार बंद रखी। गमहीन माहौल में देर शाम शेराघाट स्थित सरयू तट पर युवती का अंतिम संस्कार किया गया।

प्राप्त जाककारी के मुताबिक, धौलछीना बाजार में सुविधा होटल संचालक लाल सिंह मेहरा की पुत्री कमला, निवासी बबूरिया नायल हाल, धौलछीना मंगलवार दोपहर बकरियों के लिए चारा लाने के बाद नहाने के लिए जैसे ही बाथरूम में गई तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाने से पूर्व ही युवती ने दम तोड़ दिया।

अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि युवती की अप्रैल में शादी तय हुई थी लेकिन उसके बड़े भाई को छुट्टी नहीं मिलने के कारण शादी नवंबर में तय कर दी गई थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। लेकिन अचानक हुई इस घटना से परिजनों को गहरा सदमा लगा है।

इस दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक मनोज तिवारी ने मृतका के घर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतका के परिजनों को सांत्वना दी। वहीं, व्यापार मंडल ने भी शोक में आधे दिन के बाद धौलछीना बाजार को बंद रखा।

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *