Breaking News
Oplus_131072

पुष्कर सिंह भैसोड़ा बने एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क। जीजीआईसी चंपावत सभागार में आयोजित एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हो गया है। बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पुष्कर प्रांतीय अध्यक्ष पद पर सिंह भैसोड़ा ने जीत दर्ज की। पुष्कर सिंह भैसोड़ा को 889 और उनके प्रतिद्वंदी सीता राम पोखरियाल को 879 मत मिले।

पुष्कर सिंह भैसोड़ा कर्मचारियों के हितों के हमेशा मुखर रहते हैं। वें पांच बार एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन, अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले सितंबर 2023 में बागेश्वर में हुए मंडलीय अधिवेशन में भैसोड़ा ने मंडलीय अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। भैसोड़ा वर्तमान में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अल्मोड़ा में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

चुनाव पर्यवेक्षक पाटी के बीईओ भारत जोशी ने बताया कि संगठन में 4950 मतदाता पंजीकृत थे। 1782 ने मताधिकार का प्रयोग किया। बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष में सुनील भंडारी को 806, राजेश नौटियाल को 161, संध्या पांडेय को 504 और अलंकार सेमवाल को 219 वोट मिले। प्रांतीय उपाध्यक्ष में विकास डबराल ने 695, कौशल गुणवंत ने 534, विनोद ने 477 वोट हासिल किए। महामंत्री में साबर सिंह रौथांण को 778, धीरेंद्र कुमार पाठक को 606 और सुभाष रतूड़ी को 363 वोट मिले।

संयुक्त मंत्री में मिंटू सिंह राणा ने 798 और कमलेश पुरोहित ने 787 वोट हासिल किए। कोषाध्यक्ष पद पर भैरव दत्त को 682, मोहम्मद खालिद को 211, सौम्य ढौडियाल को 415 और भूपेंद्र सिंह को 359 वोट मिले।

संगठन मंत्री में हेमलता, प्रचार मंत्री में निशा कन्याल, सांस्कृतिक मंत्री में देवेंद्र सिंह रावत और संप्रेक्षक में अर्जुन जौहरी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। विजेता पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। चुनाव अधिकारी चंपावत के प्रभारी बीईओ राधेश्याम खर्कवाल और जीआईसी चंपावत के प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट की देखरेख में चुनाव हुए।

 

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *