Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा:: हाईवे पर अचानक भरभराकर गिरा तुन का पेड़, कार क्षतिग्रस्त

अल्मोड़ा। नगर के कर्नाटकखोला में मंगलवार शाम तुन का एक विशालकाय पेड़ भरभराकर नेशनल हाईवे पर गिर गया। जिससे सड़क किनारे खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई चलता वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

पेड़ गिरने की आवाज सुन आस पास में रहने वाले लोग अपने घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। जिसके बाद मौके पर हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा। जिसमें कई लोग फंसे रहे।

सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम और एनएच के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पार्षद अमित साह मोनू और अभिषेक जोशी भी तत्काल घटनास्थल पहुंचे। फायर सर्विस टीम ने वुड कटर से पेड़ के तने को काटकर उसे सड़क से हटाया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।

अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि सूचना के बाद फायर सर्विस टीम को तत्काल घटनास्थल भेज दिया गया था। पेड़ को सड़क से हटा दिया गया है। पेड़ की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी कार क्षतिग्रस्त कार हो गई जिसमें करीब दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *