Breaking News
Oplus_131072

जयंती पर समाज सेविका हेलन केलर को किया याद, वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की उपशाखा की ओर से समाज सेविका हेलन केलर की 140 वीं जयंती शुक्रवार को उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने हेलन केलर के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

 

नगर के पं. गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय के सभागार में हुए कार्यक्रम के बतौर मुख्य मुख्य अतिथि महापौर अजय वर्मा व विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत कर्नल डॉ. उषा बोरा ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता महेन्द्र सिंह अधिकारी ने की। दीप प्रज्वलन और हेलन केलर एवं डीके जोशी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

 

मुख्य अति​थि वर्मा ने राष्ट्रीय दृष्टिहीन संगठन द्वारा दिव्यांगों के हित में किये जा रहे कार्य की सराहना की तथा स्व. डीके जोशी को श्रृद्धाजलि देते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने दिव्यांगों को पूर्ण सहयोग देने एवं निगम के अन्तर्गत एक कक्ष उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सेवानिवृत कर्नल डॉ. उषा बोरा ने चार दिव्यांगों नेहा आगरी, श्याम सुंदर, दिवान सिंह और अफराज अहमद को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।

 

डॉ. जेसी दुर्गापाल ने हेलन केलर की जीवनी पर प्रकाश डाला। हेम चंद्र जोशी व चन्द्रमणी भट्ट ने अपने विचार व्यक्त किए। इससे पहले दृष्टि दिव्यांग नेहा आगरी और श्याम सुंदर लोहनी ने स्वागत गीत गाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। दिव्यांग दिवान सिंह, मनोज चौहान, अफराज अहमद, जाहिद खान, मंजू ढैला, संगीता, स्वाति तिवारी एवं हेमा डालाकोटी ने शास्त्रीय संगीत, पहाड़ी गीत तथा चाचरी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।

 

कार्यक्रम में निखिल गोस्वामी, अरुण कुमार, बसंत आगरी, प्रताप सिंह सत्याल, प्रकाश चंद्र जोशी, सीएल वर्मा, सुनयना मेहरा, बसंती गैड़ा, भावना लटवाल, डीएस रावत, प्रकाश चंद्र जोशी, आनन्द सिंह बगडवाल, रीता दुर्गापाल, अमरनाथ नेगी, दयाकृष्ण काण्डपाल, एमसी कांडपाल, जीसी जोशी, आरएस बिष्ट, एमएम जोशी, पुष्पा स​ती, मनोज सनवाल, रमेश चन्द्र पाण्डे, वसुधा पंत, गोपाल सिंह चम्याल, आशीष वर्मा, रमा भट्ट, शकर दत भट्ट, केडी भट्ट, सुशीला उपाध्याय, प्रमोद तिवारी, उदय किरौला, भूपेन्द्र सिंह वल्दिया, दिनेश चन्द्र पाण्डे, शिवदत पाण्डे, शांति डालाकोटी, नवीन विष्ट, विपिन काण्डपाल, केबी पाण्डे समेत कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *