Breaking News
Big news
Big news logo

पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, सिंबल आवंटन प्रक्रिया स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश से आयोग असमंजस में

देहरादून। पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग ने 14 जुलाई यानि सोमवार को 2 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस मामले पर आयोग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

 

प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान हाई कोर्ट में जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ऐसे लोगों पर चुनाव लड़ने की रोक लगाई गई थी जिनके निकाय और पंचायत दोनों ही क्षेत्र में वोटर लिस्ट में नाम हैं।

 

खास बात यह है कि सोमवार को आयोग द्वारा 24 जुलाई को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों को सिंबल आवंटन किया जाना है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग असमंजस में दिखाई दे रहा है। ऐसे में आयोग ने मौजूदा स्थितियों को देखते हुए फौरी तौर पर सिंबल आवंटन के लिए 2 बजे तक रोक लगा दी है।

 

हाईकोर्ट में राज्य निर्वाचन आयोग ने पत्र लगाकर पूर्व में लिए गए निर्णय पर अपना पक्ष लिखित रूप में भी रखा है। इस मामले में सोमवार को सुनवाई होनी है। राज्य निर्वाचन आयोग की नजर हाई कोर्ट की इसी सुनवाई पर है।

 

यहां देखे आदेश-

 

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *