Breaking News

Almora: प्रचार के बीच बीजेपी ने बुलाई बैठक, प्रत्याशियों व पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र

अल्मोड़ा। मिशन 2027 के विधानसभा चुनाव में लिए पंचायत चुनाव को अभ्यास मैच के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस जैसे बड़े राजनीतिक दल अधिक से अधिक पंचायतों में अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में जुटे हुए है।

 

इसी क्रम में पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के जिला प्रभारी व दर्जाधारी राज्यमंत्री सुरेश भट्ट और चुनाव समन्वयक खिलेंद्र चौधरी ने शिरकत की। दोनों पदाधिकारियों द्वारा पंचायत चुनाव खासतौर पर जिपं सदस्य पदों के लिए अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

 

चुनाव समन्वयक खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा द्वारा हर ब्लाक व पंचायत स्तर पर प्रभारी की तैनाती की है। भाजपा का हर कार्यकर्ता चुनाव जीतने में सक्षम है। पंचायत चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन करने जा रही है।

 

इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने सुरेश भट्ट और खिलेंद्र चौधरी का स्वागत किया। यहां पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, गौरव पांडे, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, ललित लटवाल, अरविंद बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, प्रकाश भट्ट, वीरेंद्र आर्या, नवीन बिष्ट, संजय बिष्ट, जगत कनवाल, लीला बोरा, प्रेम लटवाल, आंनद कनवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Check Also

‘साधारण महिलाएं, असाधारण अनुभव’ कार्यक्रम में संघर्षशील महिलाओं का सम्मान

  अल्मोड़ा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की महिला शाखा द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *