Breaking News
Oplus_131072

एक हाथ से गर्दन दबोची, दूसरे से पिस्टल तानी, फिल्मी स्टाइल में बेतालघाट गोलीकांड के मुख्य आरोपी समेत 3 दबोचे

 

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान बेतालघाट में हुई फायरिंग की गूंज पूरे प्रदेशभर में गयी। नैनीताल पुलिस अपनी कुशल रणनीति से इस गोलीकांड के मुख्य आरोपित समेत 3 लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है। यह आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद यूपी में छिपे हुए थे।

 

माना जा रहा है तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे। लेकिन इससे पहले बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद की नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने तीनों को धर दबोचा। पुलिस अब तक कुल 9 आरोपितों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

 

 

पुलिस टीम ने एक संदिग्ध थार (UK18U 5002) का पीछा किया। यूपी के जिला लखीमपुर स्थित भीरा कस्बे में एक मेडिकल स्टोर के पास आरोपित दवा लेने उतरा, तभी पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को अचानक गन प्वाइंट पर ले लिया और उन्हें वाहन में बैठाने लगे। अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, बाद में लोगों को जब पता चला कि उत्तराखंड पुलिस थी तो उन्होंने राहत महसूस की। आरोपितों से एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर मय 3 जिंदा कारतूस के साथ बरामद किए गए।

 

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू के विरुद्ध इससे पहले कोतवाली रामनगर में हत्या के प्रयास में मुकदमा पंजीकृत है। जबकि प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर के विरुद्ध थाना रामनगर में 2 मुकदमे मारपीट व धोखाधड़ी के दर्ज हैं। पुलिस आरोपितों का अन्य आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

इन आरोपितों को किया गिरफ्तार-

1-अमृतपाल उर्फ पन्नू (30 वर्ष) पुत्र मिन्दर सिंह, निवासी ग्राम रोशनपुर, गूलरभोज (मुख्य आरोपी)
2- गुरमीत सिंह उर्फ पारस (28 वर्ष) पुत्र मनजीत सिंह, निवासी ग्राम बेरिया दौलत, केलाखेड़ा
3. प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर (32 वर्ष) पुत्र तेजा सिंह, निवासी मुंडिया कला बहादुरगंज बाजपुर, हाल निवासी पिरूमदारा।

 

 

Check Also

नहीं रहे सुप्रसिद्ध लोकगायक व संस्कृतिकर्मी दीवान कनवाल, शोक की लहर

अल्मोड़ा: सुविख्यात लोकगीत गायकों में सुमार तथा अपनी जादुई कर्णप्रिय गायन प्रतिभा से जनमानस का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *