अल्मोड़ा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति किए बगैर शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू करने पर उत्तरांचल स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। शिक्षक नेताओं ने इस मामले में डीईओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को सौंपे ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में हुई वार्ता के दौरान डीईओ बेसिक द्वारा पदोन्नति करने के बाद ही समायोजन करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन विभाग द्वारा शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से पूर्व समायोजन होने से पदोन्नति के पद बाधित होंगे और शिक्षक पदोन्नति से वंचित हो जाएंगे, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी हैं कि यदि समायोजन का आदेश जारी किया जाता है तो संगठन द्वारा प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष किशोर जोशी, मंत्री जगदीश भंडारी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर है।
India Bharat News Latest Online Breaking News