Breaking News
news logo
news logo

Almora:: पर्यावरण मित्र ने आठ वर्षीय बच्ची पर किया यौन हमला, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेजा

अल्मोड़ा। जिले में एक 33 वर्षीय युवक द्वारा आठ साल की बच्ची पर यौन हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी युवक क्षेत्र के एक सरकारी अस्पताल में संविदा में सफाई कर्मी (पर्यावरण मित्र) के पद पर कार्यरत है।

 

मामला सोमेश्वर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 21 अगस्त की शाम परिजनों ने बच्ची को सामान लेने के लिए दुकान भेजा। जहां पहले से मौजूद आरोपी युवक बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ घर की ओर लाया। आरोप है कि रास्ते में उसने बच्ची के निजी अंगों को छूने सहित कई अश्लील हरकतें की। आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है।

 

दो दिन तक गुमशुम रहने के बाद बच्ची ने अपने परिजनों से इसका खुलासा किया। 24 अगस्त को पीड़िता के परिजनों ने सोमेश्वर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज कर बच्ची का एक सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया और बच्ची व परिजनों के बयान दर्ज किए गए।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में विवेचना जारी है।

किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) की पूर्व सदस्य व वर्तमान में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) की सदस्य नीलिमा भट्ट ने कहा कि बच्चियों के यौन शोषण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसी घटनाएं अक्सर ग्रामीण व दूरस्थ इलाकों में सामने आती हैं। सरकार, प्रशासन और जिम्मेदार विभाग के साथ बाल संरक्षण समिति को इस मामले में ​सक्रिय होने की जरूरत है। ग्रामीण अंचलों में अभिभावकों व बच्चों के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।

 

 

Check Also

विश्व महिला दिवस: ईनाकोट में हुआ कार्यक्रम, महिला संघर्ष के गौरवशाली इतिहास को किया याद

  अल्मोड़ा: लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा विश्व महिला दिवस ईनाकोट में धूमधाम के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *