अल्मोड़ा। नशीले व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। एक बार फिर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। एसओजी व थाना लमगड़ा की संयुक्त टीम ने लाखों रुपये कीमत की अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को लमगड़ा रोड में चेकिंग के दौरान धुरासंग्रोली, चायखान निवासी 38 वर्षीय ललित पाण्डे पुत्र पूरन पाण्डे के कब्जे से पुलिस व एसओजी की टीम ने 2.532 किलोग्राम चरस बरामद की। आरोपित को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए टीम को पांच हजार रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया है। चरस की कीमत पांच लाख 6,400 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मोरनौला एसआई नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल त्रिलोकनाथ गोस्वामी, केशव भौत, एसओजी से कांस्टेबल राकेश भट्ट, चन्दन सिंह, इरशाद उल्ला एसओजी व राजेश भट्ट आदि शामिल थे।
India Bharat News Latest Online Breaking News