Breaking News
DM Anshul Singh
DM Anshul Singh

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संभाली जिले की कमान, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा। नवागत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जिले की कमान संभाल ली हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने प्रसिद्ध चितई स्थित ग्वल देवता मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। सिंह 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वें हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

 

कलेक्ट्रेट पंहुचने पर जिलाधिकारी को गार्ड ऑॅफ आनर दिया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, संयुक्त मैजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात तथा उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, द्वाराहाट सुनील कुमार राज समेत अन्य ने नव नियुक्त जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

 

इसके बाद डीएम ने कोषागार पंहुचकर उन्होने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। वहां उन्होने कोषागार का गहनता से डबल लॉक, सिंगल लॉक, सीसीएल, डीसीएल आदि का निरीक्षण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होने कलैक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया और सम्बन्धित पटल सहायकों से जानकारी ली।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायत कक्ष, भूमि अध्यापित कक्ष, जिला विकास प्राधिकारण,स्टाम्प कक्ष, जनाधार कक्ष, भूमि अभिलेख कक्ष, अभिलेखाकार राजस्व अभिलेख एवं निर्वाचन कार्यालय सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर निर्देश दिए कि सभी कार्मिक जनता के कार्यों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने कार्यों के प्रति तत्पर रहें।

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *