अल्मोड़ा। नवनियुक्त डीएम अंशुल सिंह कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही सक्रिय हो गए हैं। डीएम ने चार्ज लेने के कुछ घंटे बाद ही स्वास्थ्य विभाग की बैठक की। उन्होंने चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर चल रहे आंदोलन का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
डीएम ने कहा कि चौखुटिया सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किए जाने की शासन से स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को शीघ्र चौखुटिया अस्पताल का आगणन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में डीएम सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स, संसाधन, अस्पतालों इत्यादि की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके साथ ही डीएम ने धौलादेवी ब्लॉक के कई गांवों में वायरल एवं अन्य कारणों से हुई लोगों की मौत मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों से आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में सीएमओ डॉ एनसी तिवारी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज प्रो. सीपी भैसोड़ा, पीएमएस डॉ एचसी गढ़कोटी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News