इंडिया भारत न्यूज डेस्क: महिलाओं व किशोरियों के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे है। एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। घर में अकेली किशोरी के साथ उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया और उसके बाद फरार हो गया। मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी बालिका के ताऊ का पुत्र बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गरुड़ के एक गांव निवासी बालिका के पिता काम के सिलसिले में मंगलवार को घर से बाहर गए थे तथा माता खेत में गई थी। घर में मासूम बालिका अपने भाई के साथ थी।
मौका पाकर उसके ताऊ का लड़का संजय ने भाई को कमरे में बंद कर दिया तथा बालिका को घसीटते हुए अपने कमरे में ले गया। बालिका ने बुधवार को अपनी मां को यह बात बताई। जिस पर उसकी मां ने थाना बैजनाथ में प्राथमिकी दर्ज कराई।
बालिका के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके युवक के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही बालिका का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
आरोपी संजय को गिरफ्तार करने में पुलिस को समय पर सफलता मिल गई। बैजनाथ थाने में जैसे ही पोक्सो की शिकायत दर्ज हुई तो पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला। जिस पर पुलिस ने अपने ग्रुप में इसकी जानकारी दी। जनपद से कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी वीवीआईपी ड्यूटी हल्द्वानी गए थे। जिन्होंने वहां आरोपी की तलाश प्रारंभ कर आरोपी को दबोच लिया।
India Bharat News Latest Online Breaking News