Breaking News
murder
murder p.c-jagran

उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, दिनदहाड़े युवती की हत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप

 

देहरादून: मच्छी बाजार में एक युवती की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घर के बाहर ही युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर आये एक युवक ने बातचीत के दौरान चापड़ निकालकर युवती के गले पर वार कर दिया। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मचा हुआ है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने युवती पर धारदार हथियार से हमला किया था। युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि वो नीचे गिर गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है। पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के विरोध में इलाके के बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई हैं।

 

पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मच्छी बाजार के अंदर दूल्हा मार्केट के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया। उसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना को अंजाम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार हत्या करने वाले आरोपी का नाम आकाश कुमार है। जिसकी उम्र 27 साल है। जो 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून में रहता है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी आकाश कुमार ने कुछ दिन पहले गुंजन को धमकी भी दी थी। गुंजन ने इसको लेकर खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस के ढीले रवैए के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। जिससे लोगों ने अब पुलिस पर तीखे सवाल खड़े किए है।

Check Also

अल्मोड़ा में सुशील जोशी बने ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष, पढ़ें पूरी खबर

  अल्मोड़ा: ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर जिला पंचायत सभागार में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *