Breaking News
murder
murder p.c-jagran

Big breaking: हल्द्वानी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक-युवती की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

 

हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब मंडी परिसर के अंदर एक युवक और युवती की खून से सनी लाशें बरामद हुईं। दोनों की हत्या बेरहमी से पत्थरों से कुचलकर की गई है। शवों के चेहरे इस कदर कुचले गए थे कि पहचान करना मुश्किल हो रहा था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह मंडी क्षेत्र में काम पर पहुंचे श्रमिकों ने सबसे पहले शवों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, युवती की उम्र करीब 20 से 22 साल और युवक की करीब 25 साल बताई जा रही है। युवक की जेब से एक आईडी बरामद हुई है, जिसके आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की कोशिश की जा रही है। वहीं युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

 

मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण जा रहा है आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बुरी तरह से दोनों के मुंह कुचले हुए हैं, जिस कारण शिनाख्त में दिक्कत आ रही है।

 

डबल मर्डर की इस वारदात से हल्द्वानी में दहशत का माहौल है। मंडी जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश या अन्य किसी एंगल से जांच की जा रही है।

 

पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों और समय का खुलासा हो सकेगा।

 

Check Also

DM ने चौखुटिया एवं तड़ागताल क्षेत्र का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी उनकी समस्याएं

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शुक्रवार को चौखुटिया एवं तड़ागताल क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *