देहरादून: उत्तराखंड में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया है। बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों को तबादले किए है। 16 दिनों के अंदर पांच हत्याओं के बाद देहरादून के एसएसपी को भी बदल दिया गया है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून का नया कप्तान बनाया गया है।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसएसपी एटीएफ की नई जिम्मेदारी है। हरिद्वार में नवनीत भुल्लर को एसएसपी बनाया गया है। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा को हटाकर उनकी जगह बागेश्वर के एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के को अल्मोड़ा का पुलिस कप्तान बनाया गया है। आईपीएस देवेंद्र पींचा का तबादला सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर किया गया है।
इनके अलावा एक और बड़ा बदलाव हुआ है। उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा को हटा दिया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा तो अब पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी है। मणिकांत मिश्रा की जगह अजय गणपति कुम्भार को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है। अजय गणपति कुम्भार फिलहाल चंपावत के एसपी है। उनकी जगह रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया है। रेखा यादव वर्तमान में पिथौरागढ़ की एसपी थी। रेखा यादव की जगह अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ को एसपी बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था की लगातार समीक्षा कर बैठकों में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे और स्पष्ट किया था कि अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। हाल की घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को समयबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराध की रोकथाम के लिए केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई ही नहीं, बल्कि पूर्व-निवारक रणनीति भी मजबूत की जाए।
सीएम ने कहा यह कदम पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्रिय, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है। सीएम ने विशेष रूप से मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने तथा आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि आमजन बिना किसी भय के पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर जाएं और उन्हें त्वरित न्याय मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक मजबूत हो तथा अपराधियों के लिए कोई स्थान न बचे।
India Bharat News Latest Online Breaking News
