Breaking News
Oplus_131072

व्यापार मंडल द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का कई लोगों ने उठाया लाभ, आज रघुनाथ मंदिर में लगेगा शिविर

अल्मोड़ा: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला इकाई के तत्वावधान में दीप चंद्र सभागार व्यापार भवन (नियर मल्ला महल) में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। करीब 150 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य शिविर एवं निशुल्क दवाई वितरण का लाभ उठाया।

 

सर्वप्रथम जिला व्यापार मंडल एवं नगर व्यापार के पदाधिकारियों, वरिष्ठ व्यापारी व डॉक्टर्स के द्वारा संयुक्त दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में सुबह से लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। शिविर अपने निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलता रहा।

शिविर में आंखों के रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन के डाक्टर उपलब्ध रहे। नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर शिविर का लाभ उठाया।

 

 

शिविर में व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, संगठन मंत्री मनीष जोशी, जिला अध्यक्ष सुशील साह, वरिष्ठ व्यापारी दीप चंद्र डांगी, महिला उपाध्यक्ष जया साह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ व्यापारी मुमताज कश्मीरी, जिला उपाध्यक्ष शहजाद कश्मीरी, जिला संरक्षक ज्योति कपूर, वरिष्ठ व्यापारी सुनील कपूर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री दिनेश चंद्र मठपाल, जिला उपाध्यक्ष पवन साह, विजय भट्ट संगठन मंत्री संजीव गुप्ता, हिमांशु पेटशाली, जिला मंत्री अतुल पांडे, ललित मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अशोक गोस्वामी नरेंद्र कुमार(विक्की) रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा नगर व्यापार मंडल महासचिव वकुल साह, नगर उपसचिव अश्विनी नेगी एवं आशीष भारती पूर्व नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडे और पार्षद वैभव पांडे, दीपक कुमार, अनुप भारती, नेहा टम्टा, गुंजन चम्याल, पुरन रौतेला, तारा चंद्र जोशी, मनोज वर्मा डॉक्टर्स टीम में डॉ प्रदीप कुमार, डॉ शारीक, डॉ अमित कुमार, पारस रौतेला, नितिन, राकेश वर्मा, विक्रम सिंह परिहार मौजूद रहे। पैलाग फाउंडेशन से तनु द्वारा निशुल्क दवाई का वितरण किया गया।

 

आज रघुनाथ मंदिर में लगेगा शिविर

21 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर मुख्य बाजार स्थित रघुनाथ मंदिर में लगेगा। जिला अध्यक्ष सुशील साह ने लोगों से निर्धारित समय में शिविर स्थल पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

 

Check Also

शिक्षा मंत्री ने डायट भीमताल का किया औचक निरीक्षण, हल्द्वानी में उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

  हल्द्वानी: विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को कुमाऊँ मण्डल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *