Breaking News

देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने SSP को सौंपा ज्ञापन, उठाई यह मांग

 

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एसएसपी चंद्रशेखर घोडके से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने एसएसपी को एक ज्ञापन भी सौंपा।

 

ज्ञापन में कहा कि होली और रमजान दोनों पवित्र त्योहार हैं और पूरे भारतवर्ष में अल्मोड़ा एक ऐसा नगर है जो अपनी संस्कृति एवं भाईचारे के लिए जाना जाता है। जेब कतरे एवं शांति भंग करने वाले लोग भी त्योहारों में मौका देखकर शहर की फिजा को खराब करने का षडयंत्र रचते हैं, जिसकी वजह से पूरे त्योहार का माहौल खराब हो जाता है।

 

ज्ञापन के माध्यम से एसएसपी से नगर में पुलिस गश्त बढ़ाई जाने और मंदिरों, पार्कों में गहन चैकिंग अभियान चलाया जाने की मांग की है। साथ ही एसएसपी को अवगत कराया कि ज्यादातार लोग इन स्थलों को ही नशा करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। चैकिंग अभियान से लोगों में भी पुलिस प्रशासन के लिए विश्वास कायम रहेगा और अल्मोड़ा नगर के लोग इन दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ मना सकेंगे।

 

ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पंवार, नगर महामंत्री दीप चंद्र जोशी, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला महामंत्री हिमांशु काण्डपाल, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, हरि कृष्ण खत्री, सुधीर गुप्ता, मनीष मल्होत्रा, जिला मंत्री दिनेश काण्डपाल, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह आदि मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *