Breaking News
Oplus_131072

रानीखेत महाविद्यालय के अभिषेक ने संगीत विषय मे उत्तीर्ण की UGC-NET परीक्षा

 

रानीखेत: नगर के पीजी कालेज के शोध छात्र अभिषेक भट्ट ने संगीत विषय में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने यह सफलता महाविद्यालय संगीत विभाग प्रभारी डॉ. निर्मल जोशी के शोध निर्देशन में पायी है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डा.पीएन तिवारी ने खुशी जताते हुए अभिषेक को बधाई देते कहा उसकी इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। संगीत प्रभारी डॉ. निर्मल जोशी ने अभिषेक की इस सफलता को संगीत विभाग के लिए गौरव का विषय बताते कहा यह सब अभिषेक की मेहनत, लगन एवं सतत साधना का परिणाम है।

उल्लेखनीय है यूजीसी नेट परीक्षा देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है, जिसे उत्तीर्ण कर अभ्यार्थी उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री ने डायट भीमताल का किया औचक निरीक्षण, हल्द्वानी में उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

  हल्द्वानी: विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को कुमाऊँ मण्डल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *