Breaking News

व्यापार मंडल द्वारा आयोजित किया गया दो दिवसीय चिकित्सा शिविर, दूसरे दिन 120 से अधिक लोगों की हुई जांच

 

अल्मोड़ा: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से दो दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का नगर समेत आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में निशुल्क जांच के साथ ही लोगों को निशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया।

 

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे दिन का चिकित्सा शिविर खंजाची बाजार स्थित रघुनाथ मंदिर में आयोजित किया गया। शिविर में आंख, हृदय, अस्थि रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन आदि मौजूद रहे। सुबह 10 बजे से अपराहृन 3 बजे तक करीब 120 से अधिक लोगों ने जांच कराई। इस दौरान डॉक्टरों ने लोगों की जांच कर उचित उपचार व जीवनशैली में सुधार के लिए आवश्यक परामर्श प्रदान किया। वही, पैलाग फाउंडेशन से तरन्नुम खान द्वारा निशुल्क दवाई का वितरण किया गया।

 

शिविर के समापन पर जिला व्यापार मंडल ने उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल,डॉक्टर्स टीम एवं उनके साथ आए सभी सहयोगियों तथा पैलाग फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापार मंडल भविष्य में अपनी ग्रामीण इकाइयों के माध्यम से इसी तरह निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाएगा।

 

यहां प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, संगठन मंत्री मनीष जोशी, जिलाध्यक्ष सुशील साह, महिला उपाध्यक्ष जया साह, जिला उपाध्यक्ष शहजाद कश्मीरी, जिला संरक्षक ज्योति कपूर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री दिनेश चंद्र मठपाल, जिला उपाध्यक्ष पवन साह, विजय भट्ट, संगठन मंत्री संजीव गुप्ता, हिमांशु पेटशाली, जिला मंत्री अतुल पांडे, ललित मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अशोक गोस्वामी, नरेंद्र कुमार(विक्की), रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा, नगर व्यापार मंडल महासचिव वकुल साह, नगर उपसचिव अश्विनी नेगी एवं आशीष भारती, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुमताज कश्मीरी, दीप चंद्र डांगी, वरिष्ठ व्यापारी सुनील कपूर, पूर्व नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, पूर्व नगर कोषाध्यक्ष कार्तिक साह के साथ ही डॉक्टर्स टीम में डॉ प्रदीप कुमार, डॉ शारीक, डॉ अमित कुमार, पारस रौतेला, नितिन, राकेश वर्मा, विक्रम सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।

Check Also

देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने SSP को सौंपा ज्ञापन, उठाई यह मांग

  अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एसएसपी चंद्रशेखर घोडके से मुलाकात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *