Breaking News
Oplus_131072

Almora: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और डूंगरा से पूर्व जिपं सदस्य आनंद प्रसाद का निधन

 

अल्मोड़ा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और डूंगरा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद प्रसाद का शनिवार को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि स्व. आनंद ​प्रसाद की शव यात्रा रविवार यानि 22 फरवरी को सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान गुणादित्य, भनोली से जागेश्वर को निकलेगी।

उनके निधन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, राजेंद्र बराकोटी, ब्लॉक प्रमुख धौलादेवी लीला बिष्ट, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, पूरन बिष्ट, दीवान सतवाल, तारा चंद्र जोशी, राजेंद्र बिष्ट, कुदन कुंजवाल, देवेंद्र बिष्ट, निर्मल रावत सहित अन्य कांग्रेसजनों ने शोक व्यक्त किया है।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *