Breaking News
Oplus_131072

एसएसपी से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल, होली और रमजान पर्व पर बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कार्यकारणी द्वारा जिले के नवनियुक्त एसएसपी से शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान एसएसपी को व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

 

जिलाध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने एसएससी से आगामी होली व रमजान पर्व के अवसर पर बाजारों में अत्यधिक भीड़-भाड़ की स्थिति को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन के समय नियमित पुलिस गश्त कराने की मांग की। एसएसपी को बताया कि होली के दौरान बाजारों में भारी भीड़ रहती है, जिससे व्यापारियों को कई प्रकार की अव्यवस्थाओं और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में यदि पर्याप्त पुलिस व्यवस्था न हो तो शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।

 

प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से अनुरोध किया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों- अल्मोड़ा बाजार, कोसी, सोमेश्वर, दन्या, लमगड़ा, पनुवानौला, जागेश्वर, शहरफाटक, ताकुला, बसोली एवं जैंती में विशेष रूप से नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था की जाए, ताकि व्यापारी निर्भय होकर अपना व्यापार कर सकें। व्यापार मंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि एसएसपी व्यापारियों की सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील साह के साथ प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, जिला उपाध्यक्ष शहजाद कश्मीरी, जिला उपाध्यक्ष पवन साह, जिला संरक्षक ज्योति कपूर, संजीव गुप्ता, राकेश तिवारी, जिला मंत्री अतुल पांडे, ललित मिश्रा, अमन नज्जौन, जिला मीडिया प्रभारी आशु गोस्वामी, नरेंद्र कुमार, विक्की, कमल तिवारी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे एवं हर्षवर्धन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

मौलिक और प्रमाणिक अनुसंधानों को समाज हित में प्रोत्साहित करें अनुसंधानकर्ताः नमिता प्रसाद

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की संयुक्त सचिव नमिता प्रसाद द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *