Breaking News

Almora:: नाबालिग बच्चों को वाहन देने वाले पेरेंट्स हो जाए सावधान, पुलिस ने काटा 40 हजार का चालान, वाहन किया सीज

अल्मोड़ा: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने एक बार फिर नाबालिग के दोपहिया वाहन चलाने पर भारी भरकम चालान काटा है। साथ ही नाबालिक के अभिभावक को भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी है।

 

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालकों, रैस ड्राईविंग एवं नाबालिगों को वाहन देने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए है।

 

इसी क्रम में शहर कोतवाली में तैनात एसएसआई रमेश बोरा ने थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक नाबालिग स्कूटी चलाते हुए पाया गया। मौके पर वाहन स्वामी जीवन लाल पुत्र मोहन लाल, निवासी बाड़ेछीना को बुलाकर वाहन सीज किया गया। साथ ही वाहन स्वामी के विरूद्ध 40 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया। और भविष्य में नाबालिग को वाहन न देने की कड़ी चेतावनी दी गई।

 

इसके साथ ही नाबालिग चालक के अभिभावक (भाई) को बुलाया गया और आवश्यक काउंसलिंग कर सख्त हिदायत देते हुये नाबालिग को सकुशल सुपुर्द किया गया।

Check Also

मौलिक और प्रमाणिक अनुसंधानों को समाज हित में प्रोत्साहित करें अनुसंधानकर्ताः नमिता प्रसाद

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की संयुक्त सचिव नमिता प्रसाद द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *