Breaking News
Big news
Big news logo

बड़ी खबर: जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका सस्पेंड, स्कूल परिसर में छात्रों का रंगाई-पुताई करते वीडियो हुआ था वायरल

 

देहरादून: प्रेमनगर स्थित कैंट जूनियर हाईस्कूल में छात्रों से रंगाई-पुताई कराने के मामले में कैंट बोर्ड ने प्रधानाध्यापिका अजमत परवीन को सस्पेंड कर दिया है। स्कूल परिसर में छात्रों का रंगाई-पुताई करते वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था, इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

 

 

वीडियो में कुछ छात्र स्कूल परिसर में पेंट करते दिखते हैं। जिस पर कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर बच्चों से काम कराए जाने पर विरोध करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में एक शिक्षिका यह कहती सुनाई देती हैं कि बच्चों को पेंट कराने के लिए बाहर से पैसे देकर लाया गया है। लोगों ने अन्य बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पेंटिंग कर रहे छात्र उनके सहपाठी हैं।

 

 

सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद कैंट बोर्ड हरकत में आया। कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच चल रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों से श्रम कराना गलत है। जांच में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र काफलीगैर द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, कृषि एवं पशुपालन से एग्रो-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर दिया जोर

  अल्मोड़ा: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, हवालबाग के कृषि विज्ञान केन्द्र, काफलीगैर, बागेश्वर द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *