Breaking News
Oplus_131072

सांस्कृतिक नगरी में होली की रंगत, बाजार में होली गाते हुए निकली व्यापारियों की ‘होली की टोली’

 

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक व ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा होली पर्व पर सराबोर हो उठा है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे बाजार क्षेत्र में सिद्धिनौला पलटन बाजार से नंदा देवी बाजार तक होली की टोली का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र के व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

 

होली की टोली में शामिल होल्यारों ने ने एक-दूसरे को जमकर अबीर-गुलाल लगाया। और होली पर्व की शुभकानाएं दी। पूरे बाजार क्षेत्र में होली के पारंपरिक होली गीतों की धूम रही। लोकगायक गोपाल चम्याल एवं उनकी टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहाड़ी होली का सुमधुर गायन कर वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।

 

 

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि साल 2020 से प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा इस आयोजन को निरंतर किया जा रहा है और भविष्य में भी इसे और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से व्यापारियों में एकता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने होली की टोली में शामिल हुए सभी होलियारों का आभार व्यक्त किया है।

 

 

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील साह के अलावा जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, नगर सचिव वाकुल साह, नगर उपाध्यक्ष मुकुल जोशी, नगर सहसचिव अश्विन नेगी, अजीत कार्की, पूरन रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, तरुण जोशी, कैलाश गुरुरानी, बिन्नी वैष्णव, दर्शन रावत, पार्षद वैभव पांडे, गुंजन चम्याल, कमलेश मेर, ललित मिश्रा, दिनेश पांडे, नरेंद्र कुमार, विक्की, राजेंद्र प्रसाद, कमल साह, अमन नज़्जौन, प्रतेश पांडे, आशु गोस्वामी, परितोष जोशी, प्रकाश रावत, अभिषेक रावत, नीरज सांगा, कन्नू बिष्ट, उज्ज्वल जोशी, मनोज वर्मा, रोहित मेर, प्रेम बिष्ट, गोपाल चम्याल, दयानन्द कठैत, सलमान अंसारी, मुकुल कुमार, रवि चौहान, भानु बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, सचिन, गौरव भंडारी, अनिल बिष्ट, सागर, मोनू कुमार सहित अनेक व्यापारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *