अल्मोड़ा: पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीमों ने स्मैक व अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। स्मैक तस्करी में गिरफ्तार हुआ खत्याड़ी निवासी युवक के खिलाफ पूर्व में भी एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा 27 फरवरी को लोधिया बैरियर के पास एक युवक की चेकिंग की। इस दौरान युवक के कब्जे से कुल 15.30 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। पुलिस ने खत्याड़ी निवासी आरोपित निखिलेश कनवाल पुत्र 22 अनिल कनवाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अन्य वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पूर्व में कोतवाली में आईपीसी की धारा 147, 323, 324 के तहत एक मुकदमा दर्ज है। आरोपित के कब्जे से मिली स्मैक की कीमत 4 लाख 59,000 रुपये आंकी जा रही है।
दूसरे मामले में एसओजी व दन्या पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सुआखान तिराहा से ऑल्टो कार संख्या UK 01A 3504 की चेकिंग की। जिसमें सवार दीपक सिंह के कब्जे से 12 गत्ते की पेटियों में 432 क्वार्टर व 69 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना दन्या में आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वाहन को सीज किया गया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News




