Breaking News
Oplus_131072

रानीखेत के सुमित अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता के टूर्नामेंट डायरेक्टर नियुक्त

 

रानीखेत(अल्मोड़ा): तहसील क्षेत्र के मजखाली निवासी उत्तराखंड राज्य टेनिस संघ महासचिव सुमित गोयल को देहरादून में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता का टूर्नामेंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन अध्यक्ष पूर्व डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार में सुमित की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रतियोगिता 15 से 25 मार्च तक जूनियर व सीनियर दो वर्गों में होंगी। इसका शुभारंभ खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा किया जाएगा।

 

नव नियुक्त अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता टूर्नामेंट डायरेक्टर सुमित गोयल ने जानकारी देते बताया कि उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिताओं के आईटीएफ जूनियर का आयोजन 15 से 20 मार्च तक शांति टेनिस अकादमी देहरादून एवं सीनियर का 21 से 25 मार्च तक परेड ग्राउंड टेनिस कोर्ट्स देहरादून में किया जा रहा है।

 

प्रतियोगिता में नौ देशों के लगभग 250 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इन दो प्रतियोगिताओं का आयोजन राज्य के लिए गर्व और खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

सुमित गोयल को टूर्नामेंट डायरेक्टर बनाए जाने पर जिला टेनिस एसोसिएशन संरक्षक चारू शर्मा, अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, प्रभात मेहता, अरविंद साह, गौरव पांडे, गोपाल बावरी व डॉ. महिराज मेहरा ने प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं।

Check Also

बड़ी खबर: महिला पर्यटक से मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास करने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार, पुलिस कप्तान ने कही यह बड़ी बात

हल्द्वानी: दिल्ली​ निवासी महिला पर्यटक से मारपीट व दुष्कर्म का प्रयास करने वाले टैक्सी चालक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *