Breaking News

syalde-bikhauti mela: कुमाऊँ का प्रसिद्ध स्याल्दे-बिखौती मेला 13 अप्रैल से होगा शुरू, तैयारियां हुई तेज

 

अल्मोड़ा: द्वाराहाट नगर पंचायत सभागार में स्याल्दे-बिखौती मेले की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मेला कमेटी अध्यक्ष संगीता आर्या की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल को विभाण्डेश्वर महादेव मंदिर से मेले का शुभारंभ होगा। 14 अप्रैल को वट पूजा, 15 अप्रैल को मुख्य मेला तथा 16 अप्रैल को मीना बाजार का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य मेले में कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत से झांकी प्रस्तुत करने का अनुरोध किया जाएगा तथा क्षेत्र के सभी विद्यालयों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झांकियों में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा

 

इसके अलावा यह भी तय किया गया कि 23 मार्च को एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें द्वाराहाट विधानसभा के विधायक एवं मेला कमेटी संरक्षक मदन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में ग्राम प्रधानों, थोकदारों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।

 

बैठक में मेला समिति के उपाध्यक्ष हेम रावत, सचिव नारायण सिंह रावत, प्रचार सचिव गोविंद सिंह अधिकारी, गिरीश चन्द्र चौधरी, अधिशासी अधिकारी जीवन सिंह रावत, नरेंद्र अधिकारी, जगत रौतेला, रमेश पुजारी, सभासद हेम मठपाल, नीरज साह, रेखा किरौला, नीतू देवी, दिनेश आर्या, डीपी चौधरी आदि मौजूद रहे।

Check Also

कुमाऊं में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर

  पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां …