Breaking News

Almora-(road accident): अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, बैंक कैशियर की मौत

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। अल्मोड़ा जिले के सल्ट में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके परी मौत हो गई।

 

शनिवार सुबह सल्ट थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कूपी बैंड के पास एक वाहन सड़क से गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह मय पुलिस टीम एवं आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि वाहन संख्या UK-19B-0880 खाई में गिरी हुई है, जिसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ है। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

 

मृतक की शिनाख्त सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी कचनाल गाजी, बिजली घर के पास, काशीपुर ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

 

मृतक मूल रूप से ग्राम सुनवर्मा तल्ला, पटवारी क्षेत्र गुजडू, तहसील धुमाकोट, पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे। तथा वर्तमान में पीएनबी बैंक थलीसैंण में हेड कैशियर के पद पर तैनात थे। पुलिस शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गई है।

Check Also

बड़ा हादसा: एयरबेस पर वायु सेना का विमान क्रैश, पांच जवान बलिदान, को-पायलट घायल

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन …