Breaking News
cylinder
cylinder ps-social media

LPG Gas Crisis: अल्मोड़ा से बड़ी खबर, डिलीवरी प्वाइंट पर ही मिलेगा गैस रिफिल सिलेंडर, जानिए कब कहां होगा वितरण

 

अल्मोड़ा: वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के चलते गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद ऑनलाइन बुकिंग, आईवीआरएस एवं ओटीपी के माध्यम से गैस प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को गैस प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है तथा एजेंसियों में भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

 

जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बने रहे, इसके लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन, एसएमएस अथवा एप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे गैस एजेंसी में जाकर केवल बुकिंग करा सकेंगे। बुकिंग के आधार पर डिलीवरी प्वाइंट पर ही गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

 

जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे बुकिंग के आधार पर संबंधित उपभोक्ताओं को उनके डिलीवरी प्वाइंट पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके और व्यवस्था सुचारु बनी रहे। बिना बुकिंग के सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।

 

यहां देखिएं लिस्ट-

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *