Breaking News
Oplus_131072

मिशन 2027 के लिए क्षेत्रीय ताकतों की एकजुटता पर जोर, उत्तराखंड में BJP-CONG के विकल्प के रूप में राजनीतिक मोर्चा तैयार करने का ऐलान

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य के क्षेत्रीय राजनीतिक ताकतों और जनपक्षीय संगठनों ने एकुजट होने का फैसला किया है। यहां हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में एक मजबूत, ईमानदार और जनआधारित राजनीतिक मोर्चा तैयार किया जाएगा।

 

नगर स्थित एक होटल में हुई इस रणनीतिक बैठक में मौजूद क्षेत्रीय दलों ने राज्य के अस्तित्व, स्वाभिमान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए सभी क्षेत्रीय दल एक साझा मंच पर आकर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई। साथ ही अन्य क्षेत्रीय राजनीतिक ताकतों से भी एकजुट होने का आह्वान किया।

 

इस बैठक में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा, उत्तराखंड लोक वाहिनी, हिमालय क्रांति पार्टी, इंडिया ग्रीन्स पार्टी, भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के साथ ही विभिन्न राजनीतिक-सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और जनांदोलनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि उत्तराखंड की वर्तमान बदहाली के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों समान रूप से जिम्मेदार हैं। प्रदेश अब दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चलने वाली पार्टियों के बजाय एक ऐसे क्षेत्रीय विकल्प की मांग कर रहा है, जो हिमालयी राज्य के जन-सरोकारों को समझ सके। वक्ताओं ने चिंता व्यक्त की कि जिस तरह से राज्य के संसाधनों को तबाह किया जा रहा है, उससे उत्तराखंड का मूल स्वरूप खतरे में है। अंकिता भंडारी हत्याकांड, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, प्राकृतिक संसाधनों की लूट, महिला अपराधों में वृद्धि, जंगली जानवरों का बढ़ता आतंक और रिक्त पदों पर भर्ती न होना सरकार की विफलता के प्रतीक हैं। बैठक में राज्य से संबंधित अन्य विभिन्न मुद्दों पर भी व्यापक विचार विमर्श किया गया।

 

बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि राज्य की सभी जनपक्षीय, लोकतांत्रिक और क्षेत्रीय शक्तियों को एक साझा मंच पर लाकर एक सशक्त राजनीतिक विकल्प तैयार किया जाएगा। यह विकल्प रोजगार सृजन, पलायन पर रोक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और क्षेत्रीय अस्मिता को केंद्र में रखकर आगे बढ़ेगा। साथ ही अन्य समान विचारधारा वाली ताकतों से भी इस पहल में जुड़ने का आह्वान किया गया।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने आह्वान किया कि उत्तराखंडी सोच रखने वाले सभी लोगों को निस्वार्थ भाव से एकजुट होना होगा, तभी शहीदों के सपनों का उत्तराखंड साकार होगा। अंत में वक्ताओं ने तय किया कि वे केवल सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन और उत्तराखंड के संसाधनों पर जनता का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए लड़ेंगे।

 

बैठक में यह भी तय किया गया कि मिशन 2027 को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि एक व्यापक जनआधारित और विश्वसनीय राजनीतिक विकल्प तैयार किया जा सके। बैठक का संयोजन प्रभात ध्यानी तथा संचालन वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता चारु तिवारी ने किया।

 

बैठक में प्रमुख रूप से राजीव लोचन साह (उत्तराखंड लोक वाहिनी), पी.सी. तिवारी (अध्यक्ष, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी), भूपेन्द्र कोरंगा (उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा), प्रकाश जोशी, नरेश नौटियाल, दिनेश उपाध्याय, मोहन कांडपाल (पानी बोओ, पानी बचाओ), जे.सी. उप्रेती (लोक जिम्मेदार पार्टी), सुरेश नौटियाल (इंडिया ग्रीन्स पार्टी), आर.पी. सिंह, जगदीश चंद्र मैनानी (पूर्व नौसेना), हेम चंद्र जोशी (पूर्व नौसेना), गोपाल राम, किरन आर्या, पूजा थापा, शिव दत्त पांडे, कौस्तुबानंद भट्ट, रमेश पांडे (कृषक), उमेद सिंह भंडारी, किशोर सिंह, प्रेम, हिमेश भंडारी, नारायण राम, मोहम्मद साकिब, अमन बुधानी, मनोज कुमार पंत, त्रिभुवन सिंह, गोविन्द पंत ‘राजू’, शंभू राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Check Also

स्याल्दे-बिखौती मेला की भव्यता के लिए हर संभव होंगे प्रयास: मदन बिष्ट

अल्मोड़ा(द्वाराहाट): पाली-पछाऊं का ऐतिहासिक स्याल्दे-बिखौती मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में विधायक मदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *