Breaking News
Oplus_131072

बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला यह अवार्ड, पढ़ें पूरी खबर

 

अल्मोड़ा: टाईम्स ऑफ इंडिया की ओर से 21 मार्च को लखनऊ के एक होटल में आयोजित टाईम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड समारोह में अल्मोड़ा नगर निवासी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को बैडमिंटन प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड-2025 से नवाजा गया है। लक्ष्य को यह पुरस्कार पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान मिताली राज द्वारा दिया गया।

 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। कार्यक्रम में तापसी पन्नू सहित कई हस्तियां मौजूद रही और इस कार्यक्रम में वर्ष 2025 में विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

 

गौरतलब है कि लक्ष्य सेन ने 2025 में कनाडा ओपन, ऑस्ट्रेलिया ओपन में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही कई अन्य पदक जीते थे और हाल ही में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता रहे।

 

लक्ष्य को यह पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्या सहित जिलाधिकारी अंशुल सिंह, उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार, डॉ अलकनंदा अशोक, सचिव बी.एस मनकोटी, कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, डॉ संतोष बिष्ट, गोकुल सिंह मेहता, नंदन रावत, शेखर लखचौरा, संजीव अग्रवाल, अमरनाथ रजवार, संजय नज़्जोंन, राकेश जायसवाल, विजय प्रताप, डी.के जोशी, अरविंद जोशी, सौरभ रावत, वी.के सिंह आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Check Also

Breaking news

School closed: उत्तराखंड के इन 2 जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, छुट्टी का आदेश जारी

पौड़ी/नैनीताल: उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज होते ही आफत की बारिश शुरू हो गई …